जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर।राज्य के सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता और माहौल का आकलन करने के लिए स्कूल प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत हाल ही में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सैंपलिंग कर परीक्षा ली गई, ताकि शिक्षा के स्तर का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जा सके। अब इसी आधार पर जल्द ही स्कूलों को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य ग्रेड का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूल को गोल्ड सर्टिफिकेट मिलेगा। प्रमाणीकरण के लिए स्कूलों का गुणात्मक सर्वेक्षण भी किया गया। कक्षा 2, 3, 6 और 7 के विद्यार्थियों का मूल्यांकन 90 मिनट की परीक्षा के जरिए किया गया, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों से प्रश्न पूछे गए। इसके बाद स्कूल परिसर का 90 मिनट का गुणात्मक सर्वेक्षण किया गया। इसमें स्कूल प्रमाणीकरण के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.