पटना, जनवरी 25 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद तेजस्वी यादव भावुक नजर आए और उन्होंने इस जिम्मेदारी को अपने जीवन की "अग्निपरीक्षा" बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना और बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। तेजस्वी ने विश्वास जताया कि अब सत्य की विजय का दौर शुरू होगा। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सानिध्य, मार्गदर्शन और निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे अभिभूत है...