नई दिल्ली, फरवरी 22 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी को सोशल मीडिया पर सुपर 8 टीमों को प्री-सीडिंग देने के लिए खूब सुनना पड़ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज के लिए 8 टीमों को वरीयता दी गई थी। उनके मैच पहले से ही डिसाइडेड थे। इसकी वजह से ग्रुप फेज की चार टेबल टॉपर्स टीमें एक ही ग्रुप में हैं। इसको लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है। सुपर 8 के ग्रुप 1 को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है, क्योंकि हर ग्रुप की टॉप टीम इस ग्रुप का हिस्सा है, जबकि दूसरे ग्रुप में दूसरे-दूसरे नंबर वाली टीमें शामिल हैं। उस ग्रुप में से भी दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और ग्रुप 1 से भी दो ही टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। ऐसे में आईसीसी आलोचना हो रही है कि ग्रुप फेज में सबसे ज्यादा मैच जीतने व...