भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की नगरी कहलगांव में आगामी 13 से 15 मार्च तक विक्रमशिला महोत्सव का आयोजन होगा। खास बात यह कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों की तर्ज पर, इस वर्ष विक्रमशिला महोत्सव की ब्रांडिंग एक विशेष शुभंकर (मास्कट) और टैगलाइन के जरिए की जाएगी। पूरा आयोजन एक खास थीम पर आधारित होगा। इस ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर से जुड़े महोत्सव को विशेष पहचान देने के लिए यह पहल प्रशासन की ओर से की जा रही है। महोत्सव के लिए थीम, शुभंकर और टैगलाइन आम जनता के सुझाव से तय किए जाएंगे। इसके लिए बकायदा कहलगांव नगर पंचायत ने आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किया है। कार्यालय नगर पंचायत, कहलगांव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कोई भी इच्छुक व्यक्ति महोत्सव के लिए अपनी रचनात्मक सोच और सुझाव साझा कर ...