हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- जगजीतपुर स्थित महामृत्युंजय मठ छोड़ चुके स्वामी वैराग्य पुरी ने अपने गुरु स्वामी यमुनापुरी पर आरोप लगाए। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस आश्रम में अवैध गतिविधियों का विरोध करने पर स्वामी यमुनापुरी ने उन पर 28 लाख रुपये और सोना चोरी करने का आरोप मढ़ा, जो पूरी तरह निराधार है। स्वामी वैराग्य पुरी ने यह आरोप भी लगाया कि इस आश्रम का नक्शा पास नहीं है। 2013 में आश्रम बना था, उसके बाद से नोटिस तो जारी हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्वामी मणिराज पुरी ने कहा कि शिष्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस आश्रम की संपत्ति को भी खुर्दबुर्द करने की साजिश रची जा रही है। इस अवसर पर संजय सिंघल, नरेंद्र चौधरी, अतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। दूसरी ओर, स्वामी यमुनापुरी ने स्वामी वैराग्य पुरी के सारे आरोपों को निराधार...