बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नवीन अनाज मंडी शिकारपुर की दिशा और दिशा सुधारने के लिए आढ़ती संघ ने निर्णय लिया है कि अब शिकारपुर मंडी में जिले की अन्य अनाज मंडी जहांगीराबाद और बुलंदशहर की तर्ज पर हर खाद्यान्न की बोरी बंदी होगी। निर्णय का उल्लंघन करने वाले व्यापारी के खिलाफ संघ द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को नवीन अनाज मंडी में आढ़तियों की हुई बैठक में आढ़ती संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि वह अध्यक्ष, व्यापारियों के समर्थन से बने हैं। निर्णय लिया गया है कि अब जहांगीराबाद और बुलंदशहर की अनाज मंडियों की तरह ही शिकारपुर की मंडी में किसानों द्वारा लाए जाने वाले हर खाद्यान्न की बोरी बंदी की जाएगी। कहा कि अब प्रत्येक बुधवार को अनाज मंडी में पूर्णतया साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसलिए हर व्यापारी साप्ताहिक बंदी के नियम का पालन कर संगठन को मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.