पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में गर्मी के मौसम शुरु होने के साथ आउटडोर की शाम की समय सारणी बदल गयी है। सुबह का समय अपने पूर्व निर्धारित 9 बजे से दिन के 2 बजे तक है जबकि शाम के समय में तब्दीली हुई है। शाम का समय पहले दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक था जिसे अब तब्दील कर 4 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार ने बताया कि ठंड में शाम का समय 5 बजे तक था। गर्मी के मौसम में 6 बजे के बाद शाम ढ़लता है। इसलिए यह समय बढ़ जाता है। अब शाम के समय को 4 से 6 बजे कर दिया गया है। -उटडोर में एक दर्जन से अधिक वार्ड संचालित: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो तरह के विभाग संचालित हैं। इंडोर सेवा और आउटडोर सेवा चलती है। इसमें आउटडोर सेवा में सामान्य ...