देवघर, फरवरी 26 -- देवघर कार्यालय संवाददाता अगले महीने के अंत से देवघर एयरपोर्ट से देर शाम में भी हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस कड़ी में देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए एक और फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। 220 सीटर इंडिगो की फ्लाईट रात के अंधेरे में उड़ान भरेगी। नई उड़ान की शुरुआत मार्च माह के अंत में 30 तारीख से होने जा रही है। इस बात की जानकारी भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि 30 मार्च से देवघर से दिल्ली के लिए शाम में भी हवाई जहाज़ की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया है कि दिल्ली से विमान शाम 5:30 बजे उड़ान भरकर 7 बजे शाम देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पुन: वही विमान देवघर से शाम 7:40 बजे उड़ान भरकर रात लगभग 9:30 बजे दिल्ली में लैंड करेगी। इसको लेकर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्...