उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। गांव के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब उन्हें शहर की भाग-दौड़ भरी लाइब्रेरी की ओर रुख करने की जरूरत नहीं होगी। जिला पंचायत राज विभाग 274 ग्राम पंचायतों में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने जा रहा है। पहले चरण में 137 ग्राम पंचायतों में इन लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। हर लाइब्रेरी में चार लाख रुपये की लागत से फर्नीचर, कम्प्यूटर, टीवी, प्रिंटर और किताबों की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसमें बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध होंगे। नेशनल बुक ट्रस्ट और अन्य प्रकाशक पुस्तकों की आपूर्ति करेंगे, जबकि यूपी डेस्को कम्प्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था करेगा। इस पहल से गांव के बच्चे अपने घर में ही आराम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। शहर की भीड़-भाड़ और खर्चे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.