मेरठ, सितम्बर 23 -- अब जल्द ही नगर निगम के सभी 90 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम होगा। नगर निगम कंकरखेड़ा के 17 वार्डों के लिए टेंडर फाइनल करने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। संभावना है कि नवरात्र में ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण हो जाएगी। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के 73 वार्डों में बीवीजी कंपनी की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम चल रहा है। कंकरखेड़ा क्षेत्र के 17 वार्डों में फिलहाल डोर-टू-डोर का काम जैसे-तैसे चल रहा है। गत दिनों नगर निगम ने इन 17 वार्डों के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे। कुछ शिकायत होने पर नगर निगम ने नया टेंडर जारी किया। दो बार कंपनियों का प्रस्ताव सही नहीं आया था। इस बार दो कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। दोनों कंपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.