जौनपुर, मार्च 21 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार से पूर्व तलवार के दम पर त्योहार मनाए जाते थे। अब मोदी और योगी के राज में व्यवहार और सौहार्द पूर्वक मनाए जाते हैं। देश में राम राज्य आना अब दूर नहीं है। त्रेता युग में भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था। ठीक वैसे ही आज मोदी, योगी संजय निषाद को गले लगाए हैं। यह राम राज के प्रारंभ का प्रथम सोपान है। वह गुरुवार को रामनगर बाजार में विधायक निधि से निर्मित निषाद राज गुहराज स्मृति प्रवेश द्वार के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कहते हुए कहा कि 70 वर्षों तक देश में नफ़रत फैलाकर राज करने वालों को अब देश में शांति नहीं दिखती। डबल इंजन की सरकार समाज से इसी जहर को मिटाकर राम राज्य ला रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.