नई दिल्ली, जनवरी 14 -- दूध, ब्रेड, ग्रॉसरी जैसी वस्तुओं का ऑर्डर देने पर 10 मिनट में डिलीवरी देने जैसे वादे अब डिलीवरी ऐप कंपनियों को हटाने होंगे। इस फैसले से दिल्ली-एनसीआर के गिग वर्करों को बड़ी राहत मिली है। ये लोग लंबे समय से इन नियम से परेशान थे। इस कारण जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहन चलाना पड़ता था। कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते थे। इस नियम के हटने से गिग वर्करों ने खुशी जताई है। सबसे बड़ी बात है कि देरी होने पर अब वेतन या इंसेंटिव कटने का डर नहीं रहेगा।मांगों को लेकर हड़ताल भी की थी 31 दिसंबर 2025 को गिग वर्करों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल भी की थी। इसमें 10 मिनट में डिलीवरी प्रदान करने से जुड़े नियम को खत्म करने की भी मांग थी। साथ ही, वेतन व इंसेंटिव को बढ़ाए जाने की भी मांग की थी।सुरक्षा बढ़ेगी-कैट केंद्र सरकार के फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.