कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। दोआबा की खाकी अब विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों की भी जानकारी देगी। इसके लिए डीजीपी के निर्देश पर बाकायदा अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को जिले में अभियान का शुभारंभ कर दिया गया। एसपी राजेश कुमार ने लापरवाही बरतने पर मातहतों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंझनपुर से सटे ओसा स्थित एमवी कांवेंट स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मंझनपुर डीएसपी शिवांक सिंह ने बताया कि यह अभियान 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नए कानूनों की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर सुनील कुमार सिंह तथा मिशन शक्ति टीम भी उपस्थित रही। इंस्पेक्टर ने कहा कि एक जुलाई 2024 से लागू तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.