चंदौली, दिसम्बर 14 -- चंदौली। बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए केन्द्रीय परीक्षण केन्द्र में कई प्रमुख जांच की सुविधा बढ़ा दी गई है। मेडिकल कालेज की उप प्राचार्य डा. नैंसी पारूल ने बताया कि जिला अस्पताल में अब विटामिन डी, प्रोलैक्टिन, सक्रिय विटामिन बी-12, फेरिटिन और फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन जांच की सुविधाओं को जोड़ा गया है। ताकि इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर न जाना पड़े। इस सेवा से मरीजों को काफी सहुलियत हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...