काशीपुर, नवम्बर 29 -- काशीपुर, संवाददाता। अब नगर निगम क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नगर निगम जनवरी से प्रत्येक वार्ड में 'जनता के द्वार' कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसके तहत मेयर अधिकारियों के साथ वार्डों में पहुंचकर जनता दरबार लगाएंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में अक्सर पटल सहायक या संबंधित अधिकारियों के न मिलने से लोगों की समस्याएं लंबित रहती थीं। इसे देखते हुए निगम ने वार्ड स्तर पर ही समाधान की पहल की है। जनता दरबार में संबंधित वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहेंगे और वार्ड की समस्याएं रख सकेंगे। नगर निगम जल्द ही वार्डवार कार्यक्रम का रोस्टर जारी करेगा। - जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनवरी से प्रत्येक वार्ड में जनता दरबार लगाया जाएगा। अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.