महाराजगंज, फरवरी 11 -- महाराजगंज, निज संवाददाता। जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब व्यक्तिगत जरूरतों या आकस्मिक कार्यों के लिए लोन लेना बेहद आसान होने जा रहा है। सहकारिता विभाग एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिसमें कर्मचारियों की अपनी वेतन भोगी सहकारी समिति बनाई जाएगी। खास बात यह है कि इसमें न केवल ब्याज दर कम होगी, बल्कि लोन मिलने की प्रक्रिया भी बहुत सरल रहेगी। इस योजना में सरकारी कर्मियों की जितनी मासिक सैलरी है, उसके 20 गुना तक का ऋण मिल सकता है। अन्य बैंकों के मुकाबले यहां लगभग 10 प्रतिशत की सामान्य ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध होगा। इस समिति के संचालन से होने वाला लाभ सीधे समिति को ही मिलेगा, जिससे कर्मचारियों का ही भला होगा। विकास भवन में योजना के क्रियान्वयन पर मंथन मंगलवार को जिला सहकारी बैंक गोरखपुर के सीईओ भारत भूषण व एआर कोआपरेट...