बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने साइबर अपराध से निपटने के लिए स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। उनका फोकस साइबर अपराध से निपटने के लिए गांव-गांव लोगों को जागरूक बनाने पर है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव साइबर जागरूकता की चौपाल लगाने की योजना बनाई है। इस चौपाल में साइबर एक्सपर्ट लैपटॉप के साथ मौजूद रहेंगे। इसकी मदद से साइबर अपराध के तरीकों के बारे में लोगों को विभिन्न वीडियो व अन्य माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। साथ ही गांव में कुछ ऐसे लोगों को भी तैयार किया जाएगा, जो ऑनलाइन फ्राड की बारीकियों को समझते हों। इनकी मदद से भी गांव के लोगों को मोबाइल, बैंक खाते आदि के संचालन के दौरान बरतने वाली सावधानियों के प्रति सचेत किया जाएगा। एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए विभिन्न एप व पोर्टल विकसित किए गए हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.