नई दिल्ली, मार्च 21 -- यूपी परिवहन विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाओं का फायदा अब प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक जनसुविधा केन्द्रों से भी उठाया जा सकेगा। लर्निंग लाइसेंस व कई अन्य सुविधाओं के लॉनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ 30 रुपये शुल्क इन केन्द्रों पर देना होगा। अभी तक साइबर कैफे संचालक व दलाल आनलाइन आवेदन के लिए मनमानी रकम वसूल रहे थे। योगी सरकार की इस नई पहल से लोगों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह दावा गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। मंत्री ने कहा कि सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल का एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और एसबीआई-एमओपीएस (पेमेंट गेटवे) को सीएससी वॉलेट से जोड़ दिया गया है।यह होगा शुल्क परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि जन सुविधा केन्द्रों पर परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ लेने के लिए शुल्क तय कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.