लखनऊ प्रमुख संवाददाता, मार्च 28 -- गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर खासकर श्रीनगर जाने का प्लान बनाने वाले यूपी के लोगों के लिए इंडिगो खुशखबरी लेकर आया है। राजधानी लखनऊ से सीधे श्रीनगर के लिए इंडिगो की उड़ान शुरू हो रही है। रविवार को इसका शुभारंभ होने जा रहा है। इस बीच एक शहर से लखनऊ की फ्लाइट बंद भी होने जा रही है। शनिवार से लखनऊ-नागपुर के बीच सीधी उड़ान बंद हो रही है। नागपुर-लखनऊ के बीच यात्रियों की कम होती संख्या के कारण फ्लाइट संचालन बंद हो रहा है। जम्मू कश्मीर का श्रीनगर लखनऊ से हवाई कनेक्टिविटी में 33वां शहर होगा। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय (सीसीएसआई) एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू हो रही है। उड़ान का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कर रही है। यह उड़ान श्रीनगर के लिए प्रतिदिन प्रस्थान करेगी और इसका आगमन लखनऊ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.