नई दिल्ली, जून 12 -- रूस और यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है। यह महायुद्ध एक दिन बिना रुके लगातार चल रहा है। इस भीषण जंग में लाखों अपनी जान गंवा चुके हैं, अरबों की संपदा खाक हो चुकी है और करोड़ों लोग पलायन कर चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि उनका देश इस साल के अंत तक यु्द्ध समाप्त करना चाहता है। यूक्रेन ने जोर देकर कहा कि अब रूस पर दबाव बनाने का समय है।रूस पर दबाव बनाने का समय यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रीय सिबीगा ने गुरुवार को कहा कि उनका देश इस साल के अंत तक रूस के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करना चाहता है। रोम में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन में उन्होंने यह बात यूरोपीय सहयोगियों से कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.