काशीपुर, जनवरी 10 -- काशीपुर। अब तक शहर के बाहर दस्तक देकर लोगों को भयभीत कर रहे तेंदुओं की आमद अब शहर के अंदर तक होने लगी है। अब शहर की एक मुख्य कॉलोनी में तेंदुआ देखने के बाद लोगों में भय व्याप्त है। काशीपुर में इन दिनों लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं। मानपुर रोड और द्रोणा सागर टीले पर अक्सर लोगों को तेंदुए आसानी से दिखाई दे जाते हैं, लेकिन अब यह तेंदुए मुख्य शहर के बीचों बीच भी अपनी दस्तक दे रहे हैं। शुक्रवार की देर रात कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं धाम कॉलोनी के पास एक गेहूं के खेत में लोगों ने तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी, लोगों ने जब देखा, तो शोर होने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। साईं धाम कॉलोनी निवासी आनंदी बिष्ट ने बताया कि वह रात में सो रही थीं। तभी उन्हें उनके घर से लगे खेत में किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान कॉलोन...