अल्मोड़ा, जनवरी 16 -- राजूहा पौड़ा कोठार की छात्रा राजेश्वरी डोगरा अब राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तहत हुआ है। 19 से 23 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के गुड़ीवाड़ा में होगी। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रताप नेगी आदि ने राजेश्वरी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...