बुलंदशहर, मई 2 -- शासन ने राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों की ई-केवाइसी कराने के लिए एक और मौका दिया है। अब जून महीने तक ई-केवाईसी करा सकते हैं। पहले 30 अप्रैल तक का समय दिया था। अब दो महीने का समय और बढ़ाया गया है। जिले में अब तक 20.78 लाख की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। पूर्ति विभाग ने राशन डीलरों को तय समय तक सभी यूनिटों की ई-केवाइसी के कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने राशनकार्ड धारकों के सत्यापन के लिए जून-2024 से ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें परिवार के जितने भी लोगों के नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं, उन सभी की ई-केवाइसी कराने के निर्देश दिए। शासन ने यूनिटों की ई-केवाईसी के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया था। अब जून 2025 तक ई-केवाईसी कराने का मौका दिया गया है। डीएसओ अभय सिंह ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.