गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तेजी से शहर में हो रहे विकास का असर अब लोगों के रहन-सहन पर भी दिखने लगा है। शहर में अब आधी रात तक लोग सड़क पर नजर आते हैं। इसे देखते हुए यातायात ड्यूटी में भी बदलाव कर दिया गया है। अब रात ग्यारह बजे तक यातायात पुलिस की चौराहों पर ड्यूटी लग रही है तो वहीं शहर में दस संकरे रास्तों पर भी यातायात पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि लोगों को जाम में न फंसना पड़े। दरअसल, एसएसपी राजकरन नय्यर एक दिन खुद शहर में अकेले निकले थे। बिना सरकारी गाड़ी के रात में निकले एसएसपी को शहर के यातायात की सच्चाई नजर आ गई और फिर उन्होंने अगले दिन ही यातायात पुलिस की मीटिंग बुला ली। उन्होंने शहर के बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित दस जगहों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही यातायात पुलिस की रात की ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.