हाथरस, जुलाई 21 -- हाथरस। अब रक्षाबंधन पर चालकों की कमी बहनों के सफर में रोडा न बन जाए। हाथरस डिपो में वर्तमान में बीस चालकों की कमी चल रही है। इस कारण हर रोज करीब दस बसों का संचालन बाधित हो रहा है।लगातार प्रयास के बाद भी डिपो को चालक नहीं मिल रहे हैं। अब रक्षाबंधन को लेकर अधिकारियों को चालकों की कमी की चिंता सताने लगी है। हाथरस डिपो में वर्तमान में 89 बसें हैं। ये बसें लोकल व लंबे रूट पर संचालित होती हैं। डिपो में वर्तमान में 130 के करीब चालक हैं। इसमें भी आए दिन कई चालक छुट्टी पर चले जाते हैं। डिपो में बीस चालकों की पहले से कमी चल रही है। अब रक्षाबंधन पर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। इस दौरान चालकों की कमी बहनों के सफर में रोड़ा न बन जाए। डिपो ने कई बार डिपो के अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.