फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। एससीएसटी, ओबीसी साझा समाज के आह्वान पर वकीलों ने सोमवार को यूजीसी के नए कानून के समर्थन में एकजुटता दिखायी। कलेक्ट्रेट में आवाज उठाने के बाद डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। दोपहर में जुलूस निकालते हुये दर्जनों वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे और यूजीसी के नए कानून का जोरदारी से समर्थन किया। वकीलों ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग सवैधानिक संरक्षण की मांग करता है। इस मौके पर आशुतोष कुमार, सुभाष चंद्र शाक्य, सुनील कुमार कनौजिया, विपिन यादव, रक्षपाल, प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...