बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- अब मौके पर ही होगी पानी की शुद्धता की जांच राजगीर में पंप ऑपरेटरों को मिली फील्ड टेस्ट किट फोटो: जांच बैठक: राजगीर में बुधवार को बैठक में शामिल बेन और राजगीर के पंप ऑपरेटर। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को पंप ऑपरेटरों को जल गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। कनीय अभियंता मिंटू कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजगीर और बेन प्रखंड के ऑपरेटरों को फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई। इस किट के जरिए अब जलापूर्ति स्रोतों पर ही पानी की गुणवत्ता की त्वरित जांच की जा सकेगी। जांचकर्ता सह रसायनज्ञ दिवेश चंद्र और वॉटर फॉर पीपुल्स के जिला सहयोग विशेषज्ञ मंगलम सिंह ने ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने ऑपरेटरों को पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता बरकरार रखने, जल संरक्षण करने ...