पूर्णिया, फरवरी 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।खेती अब सिर्फ खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच गई है। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ ने किसानों की सबसे बड़ी परेशानी समय पर कृषि यंत्र नहीं मिलना है और इसका समाधान निकालते हुए एक मोबाइल बुकिंग एप्लिकेशन विकसित किया है। यह पहल खास तौर पर उन किसानों के लिए राहत लेकर आई है जो महंगे कृषि यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इस एप्लिकेशन के जरिए किसान अपने मोबाइल से ही नजदीकी कस्टम हायरिंग सेंटर में उपलब्ध ट्रैक्टर, रीपर, थ्रेसर, पावर टिलर जैसे यंत्रों की जानकारी देख सकेंगे और अपनी जरूरत के अनुसार तिथि व समय तय कर बुकिंग कर पाएंगे। अब उन्हें मशीन खोजने के लिए बार-बार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस डिजिटल नवाचार को कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. अतिश सागर ने वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्...