बिहारशरीफ, सितम्बर 18 -- लोकमान्य तिलक का राजगीर तक हुआ विस्तार जल्द ही परिचालन की तिथि की होगी घोषणा राजगीर, निज संवाददाता। अब मुंबई जाना आसान हो जाएगा। राजगीर से ही मुंबई के लिए ट्रेन मिल जाएगी। पटना से चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर तक किया गया है। इसके टाइम-टेबल की भी घोषणा कर दी गयी है। जल्द ही परिचालन की तिथि घोषित की जाएगी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष यह मांग रखी थी। उन्होंने इसकी घोषणा कर दी है। यह ट्रेन सप्ताह के सभी दिन राजगीर से खुलेगी। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस राजगीर में ही किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक सीबी सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड और महाप्रबंधक की ओर से ट्रेन के परिचालन का पत्र प्राप्त हुआ है। उम्मीद है कि दुर्गा पूजा तक इसका परिचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन पटना से ह...