मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में भी अब नये पासपोर्ट बनवानेवालों को ई-पासपोर्ट दिए जाएंगे। नये कलेवर वाला यह पासपोर्ट अब इलेक्ट्रॉनिक चिप आधारित होता। इसमें अब डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिया गया है। इस नये पासपोर्ट को बनाने की सुविधा सोमवार से पटना और दरभंगा पासपोर्ट सेवा केंद्र के अलावा 10 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) से शुरू की जाएगी। इन पीओपीएसके में मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के छह जिले शामिल हैं। इन सभी केंद्रों में कंप्यूटर के नये हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लगाने का काम शुरू किया जा चुका है। इन केंद्रों पर कार्यरत कर्मियों को नये सॉफ्टवेयर पर कार्य करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सोमवार से केंद्र पर आनेवाले आवेदकों को पासपोर्ट बनाने के नये तौर तरीकों से गुजरना पड़ेगा। मुजफ्फरपुर प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.