गिरडीह, अक्टूबर 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। एक तीर से दो निशाना लगाकर 6 एकड़ उबड़-खाबड़ भू-भाग में मिट्टी डालकर तैयार किए गए खेल मैदान को अब मिनी स्टेडियम बनाने के लिए एक और तीर चलाया गया है। यानी सरकार से मिनी स्टेडियम बनाए जाने की मांग की गई है। मिनी स्टेडियम निर्माण की सरकार ने स्वीकृति दे दी तब ग्रामीणों की मेहनत के साथ सपना भी साकार हो जाएगा। मामला बगोदर प्रखंड के पोखरिया में चंद रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदान से जुड़ा हुआ है। खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए पोखरिया मुखिया प्रदीप महतो ने रविवार को झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि पोखरिया में एक खेल मैदान है जो मिनी स्टेडियम निर्माण की अहर्ता को पूरी करता है। ऐसे में मंत्री से मिनी स्टेडियम निर्माण की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.