बांका, जुलाई 3 -- बांका, निज प्रतिनिधि। रासायनिक खादों के प्रयोग से बंजर हो रही खेतों की मिट्टी को बचाने के लिए अब जिले में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जा रहा है। इसके लिए प्रायौगिक तौर पर इस खरीफ मौसम में यहां 250 हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती की जायेगी। जिससे करीब 500 किसान जुडेंगे। यहां 50 हेक्टेयर के बनाए गये कलस्टरम ें प्राकृतिक खेती होगी। यहां बाराहाट प्रखंड में दो, कटोरिया प्रखंड में दो एवं बौंसी प्रखंड में एक कलस्टर बनाये गये हैं। जहां प्राकृतिक खेती होगी। इन कलस्टरों में प्राकृतिक खेती के लिए दो-दो जीविका दीदी को कृषि सखी बनाया गया है। जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र की मिट्टी की सेहत सुधारने का जिम्मा दिया गया है। यहां तैनात कृषि सखी एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने क्षेत्र से मिट्टी का सैंपल एकत्र कर कृषि विभाग को सौंपेंगी। जहां मिट्ट...