प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता महाकुम्भ में संगम स्नान के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के तकरीबन 2.70 लाख से अधिक प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। द्वितीय सेमेस्टर के लगभग 1.90 लाख और चतुर्थ सेमेस्टर के तकरीबन 79 हजार प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं अब मार्च के तीसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित थी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्योँ को निर्देशित किया है कि राजकीय और निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों को परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 14 से 24 फरवरी है। डायट के स्तर से अंकों का मिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.