देवरिया, सितम्बर 29 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। न्याय के लिए तहसील पहुंचे दो सगे भाईयों को मुआवजा दिलाने का झांसा देकर सगे भाईयों की जमीन बैनामा करा देने का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। चार दिनों में जहां एक जांच अधिकारी को बदल दिया गया है, वहीं एसपी के निर्देश पर अब मामले की जांच खुखुंदू पुलिस ने भी शुरू कर दी है। पुलिस व प्रशासनिक स्तर से जांच शुरू होने के बाद राजस्व विभाग में खलबली मच गई है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। तहसील क्षेत्र के सिसई-कोल्हुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान मनमानी तरीके से ठेकेदार ने पड़री पांडेय गांव निवासी समसुद्दीन अली व अशरफ अली की भूमि से मिट्टी निकाल ली। पीड़ितों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की तो हल्का लेखपाल व नायब तहसीलद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.