घाटशिला, दिसम्बर 3 -- घाटशिला, संवाददाता। महिला समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उनके द्वारा बनाये गये उत्पाद को बाजार मुहैय्या कराने को लेकर मंगलवार को बीडीओ युनिका शर्मा ने प्रखंड सभागार में बैठक की। बैठक में महिला समूह की दीदीयों के साथ-साथ कई स्कूल के प्राचार्य, एनजीओ के संचालक मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ ने महिला समूह की दीदीयों को नोट बुक बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा बनाये गये नोट बुक बाजार से कम दामों में लोगों को मिलेंगे। बीडीओ ने कहा कि घाटशिला प्रखंड में जितने भी निजी स्कूल हैं, वे हर साल बाहर से नोट बुक खरीदकर मंगाते हैं, उन्हें अब बाहर से मांगने की जरूरत नहीं होगी और यहां की महिलाओं द्वारा बनाये गये नोट बुक को ही खरीदेंगे। इसे लेकर स्कूल से प्रशासन के अधिकारी संपर्क कर नोट बुक स्कूल को ...