सहारनपुर, फरवरी 19 -- तीन दिनों से नगर के अलग-अलग मोहल्लों में खूंखार कुत्ते लोगों को काट घायल कर रहे हैं। आलम यह है कि अभी तक पालिका प्रशासन कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई योजना नहीं बना सका है। मुहल्ला नेचलगढ़ में नगरपालिका की महिला सफाईकर्मी को काटकर घायल कर दिया। गुरुवार को मुहल्ला नेचलगढ़ में सफाई कार्य कर रही नगरपालिका की महिला सफाईकर्मी को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। वाल्मीकि बस्ती निवासी नगरपालिका की सफाईकर्मी कृष्णा मुहल्ला नेचलगढ़ में सफाई कार्य कर रही थी। इस दौरान जब वह एक गली में पहुंचाी तभी पीछे से आए कुत्ते ने कृष्णा के पैर में काट गंभीर घायल दिया। इस दौरान शोर-शराबे की आवाज सुनकर मुहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और कुत्ते को किसी तरह वहां से भगाते हुए कृष्णा को बचाया। घायल को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पिछले दो दिनों...