कानपुर, जनवरी 29 -- शिवली कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर व बसौसी में नव निर्मित पुलिस सहायता केंद्रों का एसपी ने शुभारंभ कराया। इस मौक पर उन्होने कहा कि पुलिसिंग को जन संवेदनशील व प्रभावी बनाने के लिए यह केंद्र संचालित किए गए हैं। अब इन केंद्रों के माध्यम से यहां के बुजुर्गों ,महिलाओं व बच्चों को त्वरित सहायता के साथ ही छोटे विवादों का समाधान भी सुनिश्चित होगा। इसके बाद एसपी ने मैथा चाकी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मैथा तहसील क्षेत्र में नगर के बार्डर पर स्थित बसौसी के अलावा प्रतापपुर में क्षेत्रीय लोगों को त्वरित सहायता व बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की जल्द मदद पुलिस सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए पुलिस सहायता केंद्रों का निर्माण कराया गया है। इसमें प्रतापपुर में इस केंद्र के निर्माण के लिए भारत सेवा आश्रम की अध्यक्ष शुभा मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.