मुरादाबाद, अगस्त 9 -- मुरादाबाद। जगह-जगह पड़ा बिल्डिंग मैटेरियल अब उपयोगी बनेगा। नगर निगम मलबे से इंटर लॉकिंग टाइल्स बनाएगा। इसके लिए नगर निगम ने अनोखी पहल करते हुए अत्याधुनिक सीएनडी वेस्ट प्लॉट लगाया है। जल्द ही प्लांट से टाइल्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्लांट से बनने वाली टाइल्स निगम क्षेत्र में ही इस्तेमाल की जाएंगी। इस संदर्भ में ठेकेदारों को निर्देश भी दिए जाएंगे। इससे शहर में जहां तहां पड़ा मलबा भी साफ हो जाएगा वहीं बनाई गई इंटर लाकिंग टाइल्स विकास कार्यों में भी इस्तेमाल की जा सकेंगी। महानगर में जगह-जगह बिल्डिंग मैटेरियल पड़ा रहता है। इससे आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। इसके अलावा मलबा नालियों में जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। सड़क किनारे पड़े मलबे से फिसलकर बाइक सवार की मौत तक हो चुकी है। इसी के मद्देनजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.