कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों का नाम सामने आने के बाद पहली बार उसकी तलाकशुदा पत्नी स्वाती के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। स्वाती पर आरोप है कि उसने पति की ओर से पैसा वापसी की गारंटी ली थी। एनआरआई संदीप पांडे की तहरीर पर रवींद्र नाथ सोनी, स्वाती सोनी और साथी सूरज जुमानी पर केस दर्ज हुआ है। महाठग रवींद्र नाथ सोनी की ठगी के खुलासे में लगी एसआईटी को अब तक 700 लोगों से 1500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की जानकारी मिली है। इस ठगी में रवींद्र के साथ उसके कई सहयोगियों के खिलाफ एसआईटी को साक्ष्य मिले हैं। अधिकतर के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। एसआईटी रवींद्र की दोनों पत्नियों के शामिल होने का कयास भी लगा रही थी, लेकिन ठोस साक्ष्य नहीं मिल रहा था। जांच के दौरान एनआरआई संदीप पांडे ने ए...