अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम और उपचार को प्रभावी बनाने के लिए 'मलेरिया कार्ड' लॉन्च किया है। यह कार्ड उन मरीजों को दिया जाएगा, जिनमें मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। कार्ड पर मरीज का पूरा विवरण, जांच रिपोर्ट, दवा की अवधि और आशा कार्यकर्ता की विजिट का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता मरीज के घर तीन बार अनिवार्य रूप से जाएगी, दवा सेवन की जानकारी देगी और प्रत्येक विजिट के बाद कार्ड पर हस्ताक्षर करेगी। मलेरिया पीड़ित एक मरीज को 14 दिन तक नियमित दवा खिलाने पर आशा कार्यकर्ता को 200 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाता है। इस व्यवस्था से यह भी सत्यापित हो सकेगा कि मरीज ने पूरा उपचार लिया और आशा ने नियमित निगरानी की। शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने अपनी टीम के साथ हरदुआगंज क्षेत...