प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। प्रयागराज जिले के जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का प्रभार दो दिन में ही बदल दिया गया। दो दिन पूर्व कैलाश नारायण सिंह के रिटायर होने पर त्रियुगी नारायण दीक्षित को यह प्रभार सौंपा गया था। प्रभारी जिला अधिकारी ने आदेश जारी कर मनोज पांडेय सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) को शासन से अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) का प्रभार सौंप दिया है। जिलाधिकारी ने शासन से अनुरोध किया है कि जनपद प्रयागराज में उक्त पद पर शीघ्र पूर्णकालिक नियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.