मुरादाबाद, जनवरी 7 -- भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के आह्वान पर रामगंगा विहार मंडल में नए वोट बनवाने से संबंधित विषयों को लेकर एक बैठक की गई। महामंत्री दिनेश शीर्षवाल ने कहा कि एकजुट होकर काम शुरू करें। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति एवं संचालन मंडल महामंत्री मयंक कश्यप ने किया। महामंत्री ने कहा एक बूथ पर त्रिदेव को लेकर कार्य करना है जिसमें बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी और बी एल ए - 2 को अपनी टोली के साथ नए वोट बनवाने का कार्य करना है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमने बूथ पर बूथ लिस्ट को चेक किया है कि जिसमें पूर्व में जो वोटर फॉर्म भरे गए वह सूची में आ गए या नहीं अब आगे हमे बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी बी एल के माध्यम से देखना है। फार्म छह भरने के लिए तैयारी कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.