भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कंपनीबाग स्थित किलकारी बिहार बाल भवन परिसर में विश्व गौरैया दिवस पर गुरुवार को घोंसला निर्माण तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसकी थीम कहां खो गई गौरैया रखी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत गौरैया की विलुप्त होती प्रजाति के संरक्षण व उसकी चहचहाहट के आनंद व उत्साह की चर्चा से हुई। इस मौके पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने गौरैया के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि अगर अब भी हम गौरैया की प्रजाति का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी इसे महज किताबों में ही देख पाएगी। वहीं बच्चों ने वेस्ट मटेरियल का उपयोग करते हुए घोंसला निर्माण किया। साथ ही कई रोचक स्लोगन की रचना की। इधर, किलकारी के बरारी परिसर में भी चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने गौरैया का चित्र बनाया। अंत में चयनित बच्चों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.