नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Realme भारतीय बाजार में तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने भारत में 10,001mAh बैटरी वाला Realme P4 Power 5G फोन लॉन्च किया है और अब कंपनी एक नए फोन को भारत लाने की तैयारी में जुट गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब Realme 16 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसने कुछ दिन पहले वियतनाम में डेब्यू किया था। दरअसल, इसे फोन को इंडियन BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन से यह कंफर्म हो गया है कि यह डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। चूंकि यह वियतनाम में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। इसके रियर कैमरे के ठीक बगल में मिरर लगा है, जिससे रियर कैमरे से भी आसानी से सेल्फी ली जा सकती है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए आपको...