काबुल, मार्च 29 -- भारत के पड़ोसी देशों में एक के बाद एक कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह, 29 मार्च को अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भारतीय समयानुसार सुबह 5:16 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। इससे कुछ समय पहले, म्यांमार में भी आधी रात को धरती फिर से हिली, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। म्यांमार में यह ताजा भूकंप बीते दिन, यानी 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद का एक और झटका है, जिसने म्यांमार और थाइलैंड में भारी तबाही मचाई थी।अफगानिस्तान में भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में भूकंप सुबह करीब 5.16 बजे 180 किलोमीटर की गहराई पर आया। रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता मध्यम श्रेणी का भूकंप माना जाता है, जो आमतौर पर हल्के झटके पैदा करता है और मामूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.