लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भाजपा और सपा के बीच शुरू हुआ डीएनए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सपा द्वारा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर अपना आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए विवादित पोस्ट के बाद से यह मामला गर्मा गया था। हालांकि मामला बढ़ने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक नसीहत के साथ उस पोस्ट को डिलीट करवा दिया था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी इसे लेकर लगातार हमलावर रहे। अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री मो. जीशान खान की ओर से भी एक विवादित होर्डिंग लगाया गया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की भी बड़ी फोटो लगाई गई है। इसमें लिखा है कि जो लोग ब्रजेश पाठक का डीएनए पूछ रहे हैं, उन्होंने अपने पिता को पार्टी से निकाल दिया। चाचा को भी घर से बेघर कर दिया। इसके अलावा भी होर्डिंग पर कई विवादित टिप्पणियां लिखी गई हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.