फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कायमगंज ब्लाक के भागीपुर उमराह की प्रधान मीरा देवी की कुर्सी खतरे में आ गयी है। जिलाधिकारी ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रधान पर पंचायत सहायक के चयन की कार्रवाई में गंभीर लापरवाही का आरोप है। पंचायत सहायकों की ओर से पंचायत स्तरीय कई महत्वपूर्ण कार्य का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक के चयन के लिए विकास खंड में रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान करते हुए समय सारिणी निर्गत की थी। 13 जनवरी 2026 को समीक्षा मेंपाया गया कि प्रधान और सचिव ने ग्राम पंचायत भागीपुर उमराह में पंचायत सहायक का चयन नहीं किया। इसमें उच्चाधिकारियो के निर्देशंों की अवहेलना की गयी। इस पर ग्राम पंचायत सचिव विजय शंकर को जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने स्पष्टीकरण तलब किया थ...