जमशेदपुर, फरवरी 6 -- पटमदा: पिछले कई दिनों से दलमा के जंगलों में घूम रहा बाघ के अब बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह पंचायत में होने का संकेत मिला है। गुरुवार की सुबह जारकी एवं गोबरलाद टोला में मिले पंजे के निशान से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पिछले दिनों चांडिल के तनकोचा जंगल में मवेशियों का शिकार करने के बाद बाघ आसपास के जंगलों में ही घूम रहा था जो अचानक बुधवार की शाम से ही बोड़ाम क्षेत्र में आ गया है। दूसरी ओर पटमदा की गोबरघुसी पंचायत के अंतर्गत आने वाले जंगलों में बाघ के भय से लकड़ी चुनने वालों में कमी आई है और खासकर महिलाएं जंगल जाना छोड़ दी हैं। हालांकि मवेशी चराने के लिए जंगल जाने वाले चरवाहों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.