जौनपुर, जनवरी 6 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अब गरीब बेटियों की शादी भी मैरिज हॉल से हो सकेगी। ठंड का मौसम हो या बारिश में गिरता पानी। हर मौसम में बेटियों की शादी करना आसान होगा। क्योंकि अब गौराबादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आसानी से मंडप मिलेगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बरात घर बनवाया है। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के इकरामगंज मोहल्ले में कल्याण मंडप यानी बरात घर का निर्माण कराया जा चुका है। नए साल के इस पहले महीने में ही इसका उद्घाटन होना है। यह नागरिकों के लिए नये साल का तोहफा माना जा रहा है। ईओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इस कल्याण मंडप बरात घर का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण पर सवा तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह कल्याण म...