हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 23 -- बिहार पुलिस पर फिर हमला किया गया है। इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। इस बार नालंदा जिले में पुलिसवालों को लोगों ने निशाना बनाया है। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के टीकोडीह गांव में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें कौआकोल थाने के एक हवलदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस लड़की पक्ष के धनबाद के चार लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे गांव पहुंची थी। बंधक बनाए लोगों को लेकर लौटने के क्रम में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पकरी बरवा के एसडीपीओ महेश चौधरी ने हवलदार के घायल होने की पुष्टि की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एसएचओ दीपक कुमार के मुताबिक मुस्लिम परिवार के लोगों के बीच शादी को लेकर विवाद का मामला है। दो दिन पूर्व टीको डीह के लड़के की शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.